दर्दनाक हादसे में अनाथ हुई बच्ची का भविष्य संवारने आगे आए सिंधिया, सुकन्या योजना में खोला खाता
गुना (आरएनआई) अशोकनगर क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करवा चौथ के दिन गुना में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में माता-पिता को खोने वाली बच्ची के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए तुरंत मानवीय पहल की है। गुना के आकाशवाणी केंद्र के पास हुए इस हादसे में दीपक कुशवाहा और उनकी पत्नी प्रियंका कुशवाहा का निधन हो गया था।
सिंधिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और बच्ची के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) के तहत खाता खुलवाया। उन्होंने घोषणा की कि बच्ची के बालिग होने तक, वह स्वयं अपने निजी कोष से नियमित रूप से इस खाते में योगदान करेंगे, ताकि उसकी शिक्षा और भविष्य की ज़रूरतें सुनिश्चित की जा सकें।
केंद्रीय मंत्री ने इस कदम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि दो वर्ष की इस मासूम बच्ची का भविष्य सुरक्षित रहे। यह पहल जनसेवा और व्यक्तिगत संवेदनशीलता के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



