दतिया में कांग्रेस का बड़ा फैसला, घनश्याम सिंह होंगे उपचुनाव के उम्मीदवार

Jul 12, 2026 - 12:18
 0  189
दतिया में कांग्रेस का बड़ा फैसला, घनश्याम सिंह होंगे उपचुनाव के उम्मीदवार

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन बार के पूर्व विधायक और दतिया राजघराने से जुड़े वरिष्ठ नेता घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा में टिकट वितरण को लेकर जारी नाराजगी के बीच कांग्रेस के इस फैसले से चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

घनश्याम सिंह दतिया की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्हें क्षेत्र में शांत, शालीन और जमीनी नेता के रूप में पहचान मिली है। कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और जनसंपर्क को देखते हुए एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

अब दतिया में मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह के बीच होगा। भाजपा जहां नए चेहरे के साथ मैदान में उतरी है, वहीं कांग्रेस ने अनुभवी और क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता पर दांव लगाया है।

घनश्याम सिंह इससे पहले दतिया विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2018 में उन्होंने सेवढ़ा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उनके पिता महाराज कृष्ण सिंह जूदेव वर्ष 1984 में भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे थे। कांग्रेस को उम्मीद है कि घनश्याम सिंह का राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में उनकी पहचान उपचुनाव में पार्टी के लिए लाभदायक साबित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.