दतिया को दतिया एयरपोर्ट की दी सौगात सिंधिया ने

दतिया को दतिया एयरपोर्ट की दी सौगात सिंधिया ने

Monday, August 21, 2023 - 14:00
Updated: 3 years ago
0
दतिया को दतिया एयरपोर्ट की दी सौगात सिंधिया ने

पिछोर। (आरएनआई) सिंधिया ने कहा बड़े भाई और छोटे भाई की जोड़ी प्रदेश का विकास करेंगी,
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज प्रदेश के पिछोर में शिरकत की। इस दौरान पिछोर को जिला बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की।
पिछोर वासियों आपके जज्बे को देखते हुए मैं फैसला करता हूं कि पिछोर को जिला बनाया जाएगा। 
जिला बनाकर पिछोर को सम्मान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा दतिया में 'दतिया एयरपोर्ट' का भूमिपूजन,
कांग्रेस में छोटे भाई- बड़े भाई की जोड़ी है। 
वो कहते हैं शिवराज जी ने 1 हजार दिए तो हम 1500 देंगे..
ये वो लोग हैं जिन्होंने अन्नदाताओं से वादाखिलाफी करके उन्हें डिफाल्टर बनाने का काम किया। 
उन्होंने कहा था युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे, भत्ता तो नहीं दिया उल्टा युवाओं को बेरोजगार कर दिया।
 ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री भारत सरकार आज प्रभार जिला शिवपुरी के पिछोर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सहभागिता की।
पिछोर जिले में इस दौरान सनघटा सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया एवं क्षेत्रवासियों को अन्य विकासकार्यों की भी सौग़ातों के साथ ही हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
इस अवसर पर मंत्री तुलसी सिलावट सांसद केपी सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User