तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले गंभीर घायल
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटाधीर मोड़ के पास हुआ हादसा
हरदोई (आरएनआई) बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित बेहटाधीर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए।
टड़ियावा थाना क्षेत्र के ग्राम गुलामऊ निवासी कपिल पुत्र मिश्री (37 वर्ष) तथा दीपक पुत्र महेंद्र (18 वर्ष) शाहजहांपुर से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेहटाधीर मोड़ के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होते देख चार पहिया वाहन चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पहुंची 108 एंबुलेंस (UP-32-FG-0606) के ईएमटी नितिन शर्मा एवं पायलट बहोरन सिंह ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



