तीन दिवसीय चले बाबा सत्यनाथ महोत्सव का आध्यात्मिक चिंतन एवं धूमधाम से हुआ समापन

Nov 7, 2025 - 10:25
 0  1.5k

कादीपुर (आरएनआई) कादीपुर क्षेत्र के पावन प्रसिद्ध स्थल अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में दिनांक 4, 5, 6 नवंबर तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव का देर रात तक चले कार्यक्रम के साथ समापन किया गया।

अंतिम दिवस कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर मठ के विद्वत परिषद अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार पाण्डेय साहित्येंदु की अध्यक्षता में नाथपंथ अघोर परम्परा में राष्ट्रीय एकता के सूत्र विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विधानपरिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में अन्जनी सिंह, डॉ शनि शुक्ल, डॉ आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, डॉ देवाचार्य ने अपने विचार प्रस्तुत किये। लोकगायन में आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने आल्हा-ऊदल का चरित्र चित्रण कर बाबा सत्यनाथ की महिमा का बखान किया। समापन सत्र मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कादीपुर विधायक राजेश गौतम, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह मोती, भाजपा अयोध्या प्रभारी कमलेश , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, इण्डिया न्यूज उत्तराखंड के स्टेट हेड संजय श्रीवास्तव,कादीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ श्रवण मिश्र, कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, निषाद पार्टी क्षत्रिय प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह, डॉ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ जेबी सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अवधूत कपाली बाबा के संरक्षण में आयोजित तीन दिवसीय बाबा सत्यनाथ महोत्सव इस आदिगंगा गोमती तट पर आध्यात्मिक सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बना तो वहीं अघोर परम्परा के बारे में आमजन की बीच भ्रान्तियों को दूर कर सामाजिक समरसता, राष्ट्रीयता का अद्वितीय उदाहरण समाज में प्रस्तुत किया है। सांयकाल आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में काशी से आये प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक पुनीत कृष्ण जेटली और सुलतानपुर की दीपांजलि श्रीवास्तव ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति गीतों के साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। तीन दिवसीय चले इस महोत्सव में स्थानीय प्रशासन उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी पुलिस उपाधीक्षक विनय गौतम प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तहसीलदार उमेश यादव के नेतृत्व में पूरी टीम लगातार सहयोग किया और कानून व्यवस्था को बनाए रखा।स्थानीय कलाकार, दीनबंधु सिंह,अभिमन्यु मौर्य, नितिन, विपुल पाण्डेय, देवेन्द्र उपाध्याय,हरिओम पाण्डेय,राम श्याम,नीरज शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनमानस के साथ नूरपुर प्रधान बन्टी सिंह, पूर्व प्रधान शिवभूषण सिंह, किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य काजल, सुमित सिंह टिंकू,जीतेन्द्र सिंह गुड्डू,संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह मास्टर,रामूबोलबम, वीरेंद्र श्रीवास्तव बस्ती, विजय गिरी, नीरज मिश्र सहित अनेक गणमान्य लोग लगे रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0