गिल्ट व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका, परिजनों ने दो नामजदों पर जताया शक, पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप

Nov 6, 2025 - 22:40
 0  81
गिल्ट व्यापारी लापता, अपहरण की आशंका, परिजनों ने दो नामजदों पर जताया शक, पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप

मछलीशहर (जौनपुर) (आरएनआई) क्षेत्र के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खरका गांव निवासी गिल्ट व्यापारी मनोज अग्रहरि रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनके परिवार ने अपहरण की आशंका जताते हुए दो लोगों पर शक जाहिर किया है। देर रात मनोज के दोस्त के मोबाइल पर एक संदिग्ध संदेश मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मनोज अग्रहरि (37) बीते सोमवार की रात करीब 11:30 बजे अपने घर से निकले थे। परिवार का कहना है कि वह अपने किसी परिचित से मिलने गए थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह तक उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला, जिससे परिजनों में चिंता बढ़ गई। कई स्थानों पर तलाश करने के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों ने बताया कि दो व्यक्तियों से उनका कुछ लेन-देन चल रहा था और उन्हें आशंका है कि इन्हीं लोगों ने किसी रंजिश या धन संबंधी विवाद के चलते मनोज का अपहरण किया है। देर रात मनोज के एक दोस्त के मोबाइल पर संदिग्ध संदेश आया, जिसमें कुछ अज्ञात बातें लिखी थीं, जिससे मामला और उलझ गया है।

इस बीच, परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, जिससे मनोज का कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार की महिलाएँ और परिजन थाने पहुँचकर रो-रोकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

मनोज अग्रहरि की पत्नी ने बताया कि वे दो बच्चों के पिता हैं और नियमित रूप से व्यापार के सिलसिले में शहर आते-जाते रहते थे। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि मनोज सकुशल वापस लौट सकें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.