तिरंगा यात्रा को लेकर मुस्लिम समुदाय एवं हिंदू संगठन के मध्य हुई झड़प

तिरंगा यात्रा को लेकर मुस्लिम समुदाय एवं हिंदू संगठन

Tuesday, August 15, 2023 - 18:21
Updated: 3 years ago
0

गुना। (आरएनआई) आज 15 अगस्त के अमृत पर्व पर मुस्लिम समुदाय द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था, जो कि सदर बाजार होते हुए जब अनुराधा गली तक पहुंची तभी दो समुदाय के लोगों के बीच नारो को लेकर वादविवाद के बाद झड़प की शुरुआत हो गई।
इस दौरान एक विशेष समुदाय के युवाओं के द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए वाहनों को छतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। यह देखते ही पूरे सदर बाजार,सराफा बाजार,सुगन चौराहा, सहित लगे बाजारों में हड़कंप के चलते दुकान धड़ाधड़ बंद होने लगी। इस बीच युवाओं ने नारे वाजी कर बाजार बंद करने पर आग लगाने की धमकी दे डाली।
जो की सुगन चौराहा स्थित शहर कोतवाली तक बात पहुंच गई।
जिस पर पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मुस्लिम समुदाय की तिरंगा यात्रा को कोतवाली के सामने रुकवा कर दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी बहस बाजी को शांत करवाने के लिए ओहदेदारों को शहर थाने में बुलवाया एवम पर्व को देखते हुए उन्हें समझाइस दी।
इस विवाद को देखते हुए शहर के बाजार बंद होते नजर आए आगे पुलिस अधीक्षक व जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है अब देखना बाकी है। क्योकि शांति प्रिय गुना में इस माहौल से अशांति है। एवं इस घटना से माहौल खराब करने से हिन्दू समाज मे भी आक्रोश है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User