तहसील चांचौडा़ में रेत खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही कर 03 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों किये गये जब्‍त

Wednesday, June 11, 2025 - 22:23
Updated: 1 year ago
0
तहसील चांचौडा़ में रेत खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही कर 03 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों किये गये जब्‍त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार आज तहसील चांचौड़ा अन्तर्गत ग्राम बडपुरा में नदी से रेत खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही के दौरान पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रुप से छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नदी में अवैध रुप से लेवर के माध्यम से रेत खनन कर 03 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में भरते पाये जाने के कारण जप्त कर पुलिस चौकी बीनागंज खडे़ कराये गये है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी चांचौड़ा, चौकी प्रभारी बीनागंज, खनि अधिकारी एवं खनि निरीक्षक गुना मय दल-बल के उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User