तमंचा-कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामिया

Thursday, October 30, 2025 - 19:20
Updated: 12 months ago
0
तमंचा-कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामिया

फतेहपुर (आरएनआई) बकेवर थाना पुलिस ने पच्चीस हजार रूपए के एक इनामियां, वांछित गैगेस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। 

एसपी अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बकेवर थाना पुलिस ने मुअसं 22/2025 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना बकेवर से संबंधित इनामियां व वांछित अभियुक्त अरुण पुत्र मुन्ना निवासी आछी मोहाल स्टेशन रोड पूर्वी कस्बा घाटमपुर थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर को ग्राम लाला बक्सरा थाना बकेवर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर बकेवर समेत थाना घाटमपुर में लगभग नौ मुकदमें पंजीकृत हैं। जिस पर एसपी ने पच्चीस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, उपनिरीक्षक कप्तान सिंह, कांस्टेबल ओम नारायण, शुभम पाण्डेय, संदीप कुमार शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User