लौह पुरूष की जयंती पर महिला महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Thursday, October 30, 2025 - 19:20
Updated: 12 months ago
0
लौह पुरूष की जयंती पर महिला महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

फतेहपुर (आरएनआई) डॉ० भीमराव अंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में गुरूवार को प्राचार्य डॉ० राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सरदार-150 कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया।

दूसरे चरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल एक महान व्यक्तित्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० लक्ष्मीना भारती, डॉ० ज़िया तसनीम, बृजेश पाल, डॉ० राजकुमार और आनंदनाथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ० राजेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में प्रतिभा करने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो० शकुंतला, प्रो० प्रशांत द्विवेदी, डॉ० चारू मिश्रा, डॉ० शरद चंद रॉय, रमेश सिंह, डॉ० मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ० चंद्र भूषण, डॉ० अनुष्का छौंकर सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User