डॉ अरुण सक्सेना वन मंत्री का आगमन 10 जुलाई को
जौनपुर (आरएनआई) डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री 10 जुलाई को जौनपुर आ रहे हैं। मंत्री जी प्रातः 7 बजे लखनऊ से चलकर प्रातः 9,50 पर श्री कमलम कार्यालय मरगुपुर बदलापुर आयेंगे जहां पर बदलापुर विधायक रमेश चन्द मिश्रा के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर, पीली नदी पर वृहद वृक्षारोपण अभियान, एवं पार्टी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1,30 पर बदलापुर से प्रस्थान कर दोपहर 2,00 बजे डॉ विवेक श्रीवास्तव साल्वेशन हॉस्पिटल कंधरपुर पहुंचेंगे जहां पर वृक्षारोपण करेंगे और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर/कायस्थ समाज जौनपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3,30 पर रूहटा स्थिति भगवान चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। फिर शाम 3,50 पर सद्भावना पुल स्थिति बाबा केरारवीर मंदिर में पूजन दर्शन करने के बाद गोमती नदी तट पर महादेव सेना विमल सिंह , भाजपा नगर अध्यक्ष दक्षिण कमलेश निशाद, भाजपा नगर अध्यक्ष उतरी श्रीमती सारिका सोनी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे । तत्पश्चात उसके बाद शाम 4,30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर पहुंचेंगे जहां पर विभिन्न संगठनों के लोगो से मुलाकात करेंगे। शाम 5,45 बजे चौकियां धाम में दर्शन पूजन, विकाश पड़ा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान में शामिल होंगे। उसके बाद मंत्री जी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने देते हुए जनपदवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता करने का अनुरोध किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

