डी कम्पनी एनसीसी गुना ने ‘स्वच्छता ही सेवा- 2024 अभियान’ के तहत मटेरियल रिकबर फैसिलिटी एमआरएफ सकतपुर इकाई का किया भ्रमण

Sunday, September 29, 2024 - 21:12
Updated: 2 years ago
0
डी कम्पनी एनसीसी गुना ने ‘स्वच्छता ही सेवा- 2024 अभियान’ के तहत मटेरियल रिकबर फैसिलिटी एमआरएफ सकतपुर इकाई का किया भ्रमण

गुना (आरएनआई) मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, 35बी बाहनी एनसीसी शिवपुरी आदेशानुसार, नगरपालिका गुना के मार्गदर्शन में एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.बी. के. तिवारी की अनुमति से 14 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाले "स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता-" के तहत, गुना जिले की कचरा प्रबंधन इकाई एमआरएफ (मटेरियल रिकबर फसीलिटी) सकतपुर का भ्रमण किया गया।

जहाँ पर पहुंच कर सबसे पहले नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव द्वारा इकाई का भ्रमण कराया और बताया की प्रतिदिन गुना जिले का लगभग 4 टन (40 टीपीडी) कचरे का प्रावधन किया जाता है, जिसमें सबसे पहले इकठा किये गये कचरे से सूखे कचरे को अलग करके सामान के अनुसार जूते के सोल, कांच,लोहा, ताम्बा, जर्मन, हॉस्पिटल मटेरियल कागज आदि को सेग्रीगेट किया जाता है। इसके बाद फटका मशीन, एंग्लो मशीन, गट्टा मशीन, ग्रैंडर मशीन तथा कंप्रेश मशीन से कचरे के बारीक़ दानो में बदल दिया जाता है।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User