डंपरों की भिड़ंत में चालक खलासी घायल, खलासी की हालत गंभीर, कानपुर रेफर 

Thursday, June 19, 2025 - 18:55
Updated: 1 year ago
0
डंपरों की भिड़ंत में चालक खलासी घायल, खलासी की हालत गंभीर, कानपुर रेफर 

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) दो डंपर में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई जिसके चलते एक डंपर का चालक खलासी घायल हो गए जिनका इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने खलासी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया। 

जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा-ललौली मार्ग में रावतपुर नहर पुल के समीप गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे दो डंपर में आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक डंपर का चालक सुजीत कुमार 35 वर्ष पुत्र रंगीलाल तथा खलासी रितेश 24 वर्ष पुत्र अवधेश दोनों निवासी वरुण बाजार अयोध्या जनपद अयोध्या गंभीर घायल हो गए। घायलों में खलासी रितेश की हालत गंभीर थी। दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने डंपर के खलासी रितेश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जिस खाली डंपर के चालक खलासी घायल हुए हैं वह अयोध्या से बिंदकी होते हुए ललौली कस्बा की ओर जा रहे थे। जबकि सामने से आ रहा डंपर मोरंग लाद कर बिंदकी की ओर आ रहा था। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User