सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में सभी ने किया योगाभ्यास, विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे सामूहिक योगाभ्यास सत्र

Jun 19, 2025 - 18:54
Jun 19, 2025 - 19:01
 0  162
सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में सभी ने किया योगाभ्यास, विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे सामूहिक योगाभ्यास सत्र

फतेहपुर (आरएनआई) 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पांचवे दिन गुरूवार को कार्यस्थलों पर योग सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद स्थित सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों सहित संचालित समस्त आयुष चिकित्सा इकाईयों में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा वाई-ब्रेक प्रोटोकाल के अंतर्गत योगाभ्यास किया गया।
 
जनपद मुख्यालय स्थित गांधी उद्यान पार्क व पं0 अटल बिहारी बाजपेयी पार्क के अलावा तहसील मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, विकास खण्ड मुख्यालयों, वार्डों को शामिल करते हुए नगर पालिका, नगर पंचायतों के मुख्यालयों, मेडिकल कालेज, आईटीआई, पालीटेक्निक, जिला कारागार, पीएसी लाइन, शिक्षण संस्थानों, समस्त आयुष चिकित्सा इकाईयों सहित अन्य विभिन्न स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में आयुष विभाग व पतंजलि योग समिति के योगाचार्यों सहित जनपद के स्वयंसेवी योग प्रशिक्षकांे द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्रीय जनता, छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया जा रहा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 नवीन सोनी ने बताया कि योग सप्ताह के आयोजन में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों व आम जनमानस से भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। योग सप्ताह के छठे दिवस पर प्रमुख सचिव आयुष विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन के क्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु योग कार्यक्रमों के अंतर्गत महाविद्यालयों चिकित्सालयों में कुवांरी, गर्भवती, कामकाजी एवं प्रौढ़ महिलाओं के लिए योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही डा0 नवीन सोनी ने सभी को इक्कीस जून को प्रातः छह बजे गांधी मैदान कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित मुख्य आयोजन योग संगम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0