ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, दो घायल

Friday, March 24, 2023 - 18:00
0
ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगों की मौत, दो घायल

गुना। जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ेश्री मंदिर घाट पर एक ट्रैक्टर सीमेंट की पोल से भरा हुआ पलट गया और इसी सीमेंट की पोल से दबकर 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल बताए जाते हैं
धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ट्रैक्टर सीमेंट की बाउंड्री करने वाली पोल से भरा हुआ खड़ेश्री घाट पर आ रहा था। संभवत ड्राइवर ने ट्रैक्टर को न्यूट्रल कर दिया और वह अनबैलेंस होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसके अंदर भरे सीमेंट के पोल ट्रैक्टर पर बैठे लोगों पर गिर गए, जिससे 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और जो दो लोग मामूली घायल बताए जाते हैं। पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम रितिक पुत्र बबलू सहरिया उम्र 20 साल निवासी गोकुल सिंह का चक गुना, अजय पुत्र प्रकाश सहरिया उम्र 20 साल निवासी भूषण नगर सोठी गुना है।
मृतकों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User