शासन की उपलब्धियों से संबंधित प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Friday, March 24, 2023 - 17:30
0
शासन की उपलब्धियों से संबंधित प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गुना। मुख्यमंत्री के इस कार्यकाल में सफल तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भोपाल से आए प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट कार्यालय से विधायक गोपीलाल जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिकरवार, कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 

प्रचार रथ लगभग 15 दिनों तक गुना जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य कस्बों, नगरों व हाट बाजार सहित मुख्य स्थलों पर भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियों को आमजनों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार का कार्य करेगा। 

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय,विधायक प्रतिनिधि नारायण पंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User