गुना: नानाखेड़ी रोड़ पर सड़क किनारे ईंट, गिट्टी, रेता आदि से भरकर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली चाल‍कों को समझाइस देकर दशहरा मैदान में शिफ्ट कराया

Saturday, May 11, 2024 - 19:09
Updated: 2 years ago
0
गुना: नानाखेड़ी रोड़ पर सड़क किनारे ईंट, गिट्टी, रेता आदि से भरकर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली चाल‍कों को समझाइस देकर दशहरा मैदान में शिफ्ट कराया

गुना (आरएनआई) शहर में सुचारू एवं सरल यातायात व्‍यवस्‍था हेतु यातायात नियमों का उल्‍लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निरंतर कार्यवाहियां के तहत 11 मई को यातायात प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह कुशवाह एवं उनकी टीम द्वारा शहर के नानाखेड़ी रोड पर रिलायंस पैट्रोल पंप के पास हाईवे पर दोंनो तरफ रोड़ किनारे ईंट, गिट्टी, रेत आदि से भरे ट्रेक्‍टर-ट्रॉलियों के चालकों एवं मालिकों को समझाइस के बाद उन्‍हें रोड़ किनारों से हटवाया जाकर दशहरा मैदान में सिफ्ट कराया गया । इस दौरान रोड़ किनारे खड़े समस्त ट्रेक्‍टर-ट्रॉलियों के मालिकों एवं चालकों को समझाइस दी गई कि आप लोग ईंट, गिट्टी, रेता आदि से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को सड़क के दोंनो ओर किनारों पर इस तरह लगा लेते हैं, जिससे आवागमन तो अवरुद्ध होता ही है, साथ ही दुर्घटनाओं की भी संभावना रहती एवं आपके ऐसा करने से दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों को भी काफी परेशानियां होती हैं । ईंट, गिट्टी, रेत आदि का व्‍यवसाय करने वाले आप सभी लोग आगे से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सड़कों पर जगह-जगह खड़ा न करें, इसके लिये दशहरा मैदान में आपके ट्रेक्‍टर-ट्रॉली खड़ा करने के लिये जगह निर्धारित की गई है । आगे से आप लोग अपने-अपने ट्रैक्‍टर-ट्रॉलियों को दशहरा मैदान में व्‍यवस्थित तरीके से खड़ा करें एवं इसके बाद रोड़ किनारे ईंट, गिट्टी, रेत आदि से भरा कोई भी ट्रेक्‍टर-ट्रॉली खड़े मिलते हैं तो संबंधित वाहन चालक व मालिक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जावेगी । इसके अलावा यातायात प्रभारी द्वारा बताया कि शहर के अन्य स्थानों जैसे कि कुशमोदा रोड, बूढ़े बालाजी एवं और कहीं जहां भी सड़कों के किनारे कंस्ट्रक्शन का माल ईंट, रेत, गिट्टी आदि से लोडेड ट्रैक्टर्स-ट्रॉली लगाये जा रहे हैं, उन सभी ट्रैक्टर मालिकों व चालकों को समझाइस देकर एवं चालानी कार्यवाही के जरिए यातायात व्यवधान से सड़कों को मुक्त कराया जाएगा ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User