ट्रेनों के ठहराव के लिए व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Thursday, June 12, 2025 - 19:38
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) आदर्श व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट (खागा) के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने खागा रेलवे-स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेल मंत्रालय भारत सरकार को ज्ञापन भेजा है। कोरोना काल से बंद चल रही ट्रेनों को पुनः चालू कर आम जनमानस एवं व्यापारियों को व्यापार हेतु दिल्ली एवं कानपुर तक जाने वाली ट्रेनों के ठहराव के लिए अवगत कराया गया जिससे व्यापार करने में व्यापारी को आसानी हो एवं आम जनमानस को यहां से जाने के लिए सुविधा हो रेलवे स्टेशन में आम जनमानस के लिए शीतल जल के मशीनों को और लगाया जाए। यात्रियों के अधिक संख्या को देखते हुए स्वचालित सीढ़ी का भी निर्माण कराया जाए। इसी संबंध में रेलवे को आरक्षण की सुविधा और प्रदान की जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रशांत केशरवानी, तहसील प्रभारी राजेश साहू, राजेश सोनी, सनी सोनी, आशीष अग्रहरि, विपिन गुप्ता कोषाध्यक्ष, किरन देवी, रानू केशरवानी, अमित प्रजापति, विकास गुप्ता संग अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User