14 से 16 जून तक उपखनिज लदे वाहनों का जनपद में प्रवेश रहेगा वर्जित, आरक्षी पदों के चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में प्रदान किए जाएंगे नियुक्ति पत्र

Thursday, June 12, 2025 - 19:39
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत चयनित 60244 अभ्यर्थियों को 15 जून को डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृन्दावन योजना लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाने हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत विभिन्न जनपदों से अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने व वापस ले जाने वाली बसों के सकुशल संचालन हेतु मार्गों पर समुचित यातायात, सुरक्षा व्यवस्था का प्रबन्ध किये जाने व भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, प्रतिबंधित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम में जनपद चित्रकूट, बॉदा व महोबा के अभ्यर्थियों की बसों का मार्ग जनपद के मुख्य मार्ग औगासी, दतौली, बहुआ, राधानगर, कोतवाली, हुसैनगंज, सातमील, असनी पुल तक होगा। इस मार्ग पर उप खानिज के परिवहन के भारी वाहनों का संचालन अधिक होने के कारण जाम, सडक दुर्घटना की संभावना को देखते हुए 14 जून को समय दोपहर दो बजे से 16 जून को प्रातः आठ बजे तक जनपद में संचालित समस्त उपखण्ड से उप खनिज की निकासी व परिवहन का प्रतिबन्धित किये जाने का उल्लेख किया गया है। इसलिए जनपद में संचालित खनन पट्टो से उप खनिज बालू/मोरम व मिट्टी लदे हुए ट्रकों का प्रवेश जनपद की सीमा में 14 जून की दोपहर दो बजे से 16 जून को प्रातः आठ बजे तक प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होने सभी खनन पट्टाधारकांे, भण्डारण अनुज्ञप्तिधारियों, अनुज्ञा पत्र धारकों को निर्देशित किया कि खनिज की निकासी/परिवहन किसी भी दशा में न करें। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। 


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User