बकेवर व्यापार मंडल ने राहगीरों का गला कराया तर, भीषण गर्मी के बीच शरबत पीकर सभी ने आयोजकों को सराहा

Thursday, June 12, 2025 - 19:36
Updated: 1 year ago
0
बकेवर व्यापार मंडल ने राहगीरों का गला कराया तर, भीषण गर्मी के बीच शरबत पीकर सभी ने आयोजकों को सराहा

फतेहपुर (आरएनआई) उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संस्तुति पर बकेवर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश दीक्षित के नेतृत्व में भीषण गर्मी में जनमानस को राहत पहुंचाने की दिशा में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें रूहआफ्जा, पाइनऐपल व नींबू शिकंजी शरबत को शीतल पेयजल के साथ आने-जाने वाले लोगों को वितरण करके राहत पहुंचाने का कार्य किया। बकेवर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने कहा कि मानवता मानव धर्म में सेवा सिखाती हैं जो संगठन द्वारा मानव सेवा कार्य जारी रहेगा। इस अवसर पर बकेवर व्यापार मण्डल के अखिलेश साहू, इजराइल, आकाश गुप्ता, ओमप्रकाश, कुलदीप, गंगाराम, जगदीश, दिनेश तिवारी, ज्ञानेन्द्र, मोइन, रामजी ओमर, राजेश अवस्थी, रामशरण शकील भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User