ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चोरी की तीन बैटरी बरामद, भेजा न्यायालय

Tuesday, August 19, 2025 - 21:41
Updated: 1 year ago
0
ट्रक से बैटरी चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चोरी की तीन बैटरी बरामद, भेजा न्यायालय

फतेहपुर (आरएनआई) बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को ट्रक से बैटरी चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीन अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिरों के पास से चोरी की तीन बैटरियां भी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रक से बैटरी चोरी हो जाने के संबंध में अभियोग अ0सं0 119/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किशनपुर मोड़ के समीप सोमवार की सुबह शातिर चोरों इमरान पुत्र स्व० रमजान, राशिद उर्फ सलमान पुत्र अतीक निवासीगण कोडा रज्योडा जहानाबाद व अंशू गुप्ता पुत्र स्व० सत्यनारायण गुप्ता निवासी कोडा चौक थाना जहानाबाद को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से चोरी की तीन बैटरी बरामद की हैं। अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, उपनिरीक्षक शिवम कन्नौजिया, कांस्टेबल आलोक यादव, शुभम पाण्डेय व ओमनारायण शामिल रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User