ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत ड्राइवर ट्रक लेकर फरार।

Monday, August 7, 2023 - 21:13
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) हाइवे पर रविवार की दूसरी पहर ट्रक की टक्कर से एक  बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।   
पड़ोसी जनपद गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित तुलसीपुर मांझा निवासी 20 वर्षीय अखिलेश पुत्र मकरी जनपद के कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में समूह बीमा करने का काम करता था।  रोज की तरह वह रविवार की शाम कार्यालय का काम निपटाने के बाद अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था।  इसी दौरान हाइवे पर कैंट थाना के दराबगंज इलाके में उधर से गुजर रही एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी तथा अखिलेश को कुचल दिया।  पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 4.45 बजे घायल को कैंट थाना क्षेत्र के मांझा कला निवासी रामसुंदर लेकर आया था। परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवारी जनों का कहना है कि उनको न्याय मिले और ट्रक  पकड़ी जाए और ट्रक चालक को सजा मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User