झारखंड विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, आयोग ने लिया तैयारियों का जायजा

झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉक्टर एसएस संधू रांची पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन रांची में केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

Tuesday, September 24, 2024 - 04:04
0
झारखंड विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, आयोग ने लिया तैयारियों का जायजा

नई दिल्ली (आरएनआई) झारखंड में विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉक्टर एसएस संधू रांची पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन रांची में लगभग 20 केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को प्रलोभन मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

12 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल दो दिन लगातार 5 मैराथन बैठक करके राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेगा। प्रतिनिधिमंडल से छह राष्ट्रीय पार्टियों, भाजपा, कांग्रेस, माकपा, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी और क्षेत्रीय पार्टी व राज्य की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के नेताओं ने आयोग के समक्ष अपनी बात रखी। 

आयोग ने विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के साथ बैठक की है, ताकि चुनाव से पूर्व और दौरान पारदर्शिता और धन शोधन सरीखी गतिविधियों को नियंत्रण में रखा जा सके। आयोग मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के साथ चुनावी तैयारियों का जायजा लेगा। और इसके बाद एक मीडिया संवाद होगा। इस दौरे के बाद आयोग अक्तूबर में चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User