168 करोड़ की धोखाधड़ी: ज्ञानराधा सहकारी समिति के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बैंक फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, डीमैट अकाउंट होल्डिंग्स के रूप में 7.5 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां फ्रीज की गई। साथ ही विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को भी जब्त किया गया है। 

Tuesday, September 24, 2024 - 09:00
0
168 करोड़ की धोखाधड़ी: ज्ञानराधा सहकारी समिति के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

मुंबई (आरएनआई) प्रवर्तन निदेशालय की मुंबई शाखा ने ज्ञानराधा मल्टीस्टेट सहकारी समिति लि. (डीएमसीएसएल), इसके चेयरमैन सुरेश कुटे और अन्य के खिलाफ जारी जांच के सिलसिले में दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में छापा मारा। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली, जलगांव और अहमदाबाद में कई स्थानों पर शुक्रवार और शनिवार को तलाशी ली गई।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान बैंक फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, डीमैट अकाउंट होल्डिंग्स के रूप में 7.5 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां फ्रीज की गई। साथ ही विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों को भी जब्त किया गया है। ईडी ने मई से जुलाई, 2024 के दौरान महाराष्ट्र के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। अब तक दर्ज और सत्यापित एफआईआर के अनुसार, निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की अनुमानित राशि करीब 168 करोड़ रुपये है। डीएमसीएसएल ने भोले-भाले निवेशकों को लुभाने के लिए 12 से 14 फीसदी तक के उच्च रिटर्न का वादा कर विभिन्न जमा योजनाएं शुरू कीं।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User