झागर स्कूल में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को वितरित की गई निशुल्क साइकिल
बमोरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत झागर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया और कक्षा 9 के नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं को प्राचार्य नरेंद्र भार्गव, समस्त स्टाफ एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव की उपस्थिति में साइकिल वितरित की गई।
विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र भार्गव ने बताया कि कक्षा 9 में अध्यनरत दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण का क्रम निरंतर जारी है शासन द्वारा संचालित छात्र हितैषी योजनाओं का लाभ विद्यालय की छात्र-छात्राओं को समय पर मिल रहा है साइकिल वितरण से दूरस्थ क्षेत्र की छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र भार्गव ने छात्रों को समझाते हुए कहा कि नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होकर अपना अध्यापन कार्य सुचारू रूप से करें और अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होकर अपना भविष्य संभाले। श्री भार्गव ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का मूल आधार है हम शिक्षित होंगे तो हमारा जीवन सुधरेगा ।
इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ द्वारा बताया गया कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजना चाहिए शासन द्वारा छात्रों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है साइकिल वितरण के साथ-साथ छात्रवृत्ति वितरण पुस्तक वितरण भी निशुल्क वितरित की जा रही है।
इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य करना चाहिए और सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजना चाहिए इस साइकिल वितरण समारोह में अभिभावकों के साथ-साथ स्टाफ सदस्यों ने भी भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)