झागर सहकारी समिति पर ताला, खाद के लिए भटकते रहे किसान
गुना (आरएनआई) खरीफ सीजन की बोनी के ऐन वक्त पर जिले की सहकारी समितियों की लापरवाही के कारण किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सहकारी समिति झागर से सामने आया है, जहां समय पर समिति न खुलने और प्रबंधक के न मिलने से नाराज किसानों और ग्राम पंचायत के उपसरपंच ने कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम एक शिकायती आवेदन सौंपा है।
टोकन बुक होने के बाद भी बंद मिली समिति
कलेक्टर को दिए आवेदन में ग्राम पंचायत झागर के उपसरपंच और सहकारी समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में बोनी का कार्य जोरों पर चल रहा है। सभी किसान भाई खाद के लिए अपने-अपने ई-टोकन पहले ही बुक कर चुके हैं। इसके बावजूद सहकारी समिति झागर पर ताला लटका रहा। मौके पर न तो समिति खुली और न ही वहां कोई प्रबंधक या कर्मचारी उपस्थित मिला, जिससे किसान दिनभर परेशान होते रहे।
प्रबंधक ने किसानों को कागजात लेकर गुना बुलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)