झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिल उठे चेहरे, शहर में जगह-जगह जलभराव

Jul 1, 2025 - 20:25
Jul 1, 2025 - 20:39
 0  405
झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिल उठे चेहरे, शहर में जगह-जगह जलभराव

फतेहपुर (आरएनआई) मेघा ने जमकर बरसकर लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात दिला दी। बारिश से ग्रामीण इलाकों में लोग धान की फसल की तैयारियां में जुट गये। वही दूसरी ओर बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। पीरनपुर अरबपुर, आर्य समाज रोड, जीटी रोड, लक्ष्मी टाकीज के समीप, रानी कालोनी आवास विकास, इलाकों की घनी आबादी वाले मोहल्लों व निचले इलाकों में भीषण जलभराव की स्थिति बन गयी। जबकि खलील नगर, इमलिया बाग सैय्यादवाड़ा, खेलदार, आवास विकास, रानी कालोनी, आदि मोहल्लों में जल जमाव राह। जलभराव की वजह से लोगों को काफी देर अपने अपने घरो में कैद रहना पड़ा जबकि ज़रूरत पर बाहर निकलने वाले लोग पानी के अंदर से होकर जाने को मजबूर होते रहे। दोपहर में हुई अच्छी बरसात ने शाम तक मौसम को ठंडा और सुहावना कर दिया। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिले हुए दिखाई दे रहे है धान की फसल के लिये खेतो में पर्याप्त पानी व खेती के अनुकूल वातावरण देखकर किसानों को बेहतर फसल होने की आस व मन की मुराद पूरी होती हुई नजर आ रही है। लोगों ने बारिश के सुहाने मौसम का जमकर आनंद भी लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0