केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले के डीएफओ (वन मंडलाधिकारी) को फोन लगाकर फटकारा

सिंधिया ने गुना जिले में पदस्थ IFS अधिकारी अक्षय राठौर से सवाल करते हुए पूछा, क्या तमाशा चल रहा है?

Feb 7, 2024 - 19:57
Feb 7, 2024 - 19:57
 0  10.9k
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले के डीएफओ (वन मंडलाधिकारी) को फोन लगाकर फटकारा

गुना  (आरएनआई) एक कार्यक्रम के दौरान बमोरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिकायत करते हुए कहा कि बमोरी में बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की जा रही है। रतलाम झाबुआ से आए आदिवासियों ने पूरे जंगल का सफाया कर दिया। जंगल काटकर अब वनभूमि पर पक्के मकान बनाये जा रहे हैं।

बमोरी रेंजर की मिलीभगत से ये काम हो रहा है। वनभूमि पर अतिक्रमण रोकने की कोशिश की जाती है तो आदिवासी खूनखराबे पर उतारू हो जाते हैं। एफआईआर भी दर्ज करा दी जाती है। ग्रामीणों की बात सुनकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डीएफओ अक्षय राठौर को फोन लगा दिया। सिंधिया ने फोन पर डीएफओ को फटकार लगाते हुए कहा, "क्या तमाशा लगा रखा है? रतलाम झाबुआ के लोग बमोरी में वनभूमि पर बिल्डिंग बना रहे हैं। हमारे जंगल क्यों कट रहे हैं? जवाब में डीएफओ ने कहा- मैं फिलहाल अवकाश पर हूं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0