अवैध कालोनियों को अनाधिकृत रूप से विकसित करने वाले कॉलोनाइजर्स को एसडीएम द्वारा जारी किये गये कारण बताओ सूचना पत्र

Wednesday, February 7, 2024 - 19:59
Updated: 3 years ago
0
अवैध कालोनियों को अनाधिकृत रूप से विकसित करने वाले कॉलोनाइजर्स को एसडीएम द्वारा जारी किये गये कारण बताओ सूचना पत्र

गुना (आरएनआई) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) गुना दिनेश सावले द्वारा द्वारा तहसीलदार गुना नगरीय से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर कॉलोनाइजर्स को कारण बाताओं सूचना पत्र जारी किये गये हैं। 

जारी आदेशानुसार तहसील गुना नगर के माध्यम से प्राप्‍त प्रतिवेदिन अनुसार गुना नगर तहसील कॉलोनाइजर्स द्वारा अनाधिकृत कालोनी का निर्माण किया जा रहा है। कालोनी निर्माण के संबंध में वैधानिक अनुमतियाँ प्राप्त नही की गई है। प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार कॉलोनाइजर्स द्वारा म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्‍वराज अधिनियम, 1993 में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन किया जा रहा है।

उक्‍त सभी कॉलोनाइजर्स अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कालोनी का कार्य तत्काल रोकें तथा न्‍यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) गुना में कॉलोनाइजर्स अपना जवाब स्वयं या अपने अधिकृत अभिभाषक के माध्यम से प्रकरण में नियत 22 फरवरी 2024 को न्यायालय में प्रस्तुत करें, अनुपस्थिति की दशा में एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

इन्‍हें जारी किया गया कारण बताओ सूचना पत्र। साधुराम पुत्र ऊंकार जाटव निवासी गुना, ज्‍योति खटीक पत्नि विनोद खटीक निवासी गुना, नाथूलाल पुत्र नन्‍नू काछी निवासी ग्राम सकतपुर तहसील गुना, बब्‍लू पुत्र भगवान सिंह निवासी ढीमर मोहल्‍ला गुना, सुमेर एग्रो प्रायवेट गुना डारेक्‍टर सुमेरसिंह पिता धोकल सिंह राजपूत निवासी गढा हाउस हाट रोड गुना, महेन्‍द्रसिंह पिता बहादुरसिंह संधु निवासी पेंशनर मोहल्‍ला केंट गुना, अखिलेश सिंह पिता हरीनारायण कुशवाह निवासी सकतपुर, सागर पिता विमल कुमार सिंघल निवासी नानाखेडी मंडी गेट गुना, अंकित शुभम पिता अशोक जैन निवासी त्रिमूर्ति कॉलोनी गुना, रामकलीबाई पत्नि प्रेमनारायण कुशवाह कमलाबाई पत्नि हरिनारायण निवासी पुरानी छावनी गुना, शकुन्‍तलादेवी पत्नि कैलाशचंद कोशिक निवासी गुना, राकेश पुत्र रघुराज सिंह निवासी सीताराम कॉलोनी गुना,  मुंशी पुत्र भगवत सिंह यादव निवासी न्‍यू सिटी कॉलोनी गुना, मनीष पुत्र वीरेन्‍द्र कुमार जैन निवासी पुरानी गल्‍ला मंडी गुना, विमलेश पुत्र सरदार यादव निवासी गुना, अनूप पुत्र बालकृष्‍ण निवासी पुरानी गल्‍ला मंडी गुना, अंकित पुत्र अरविन्‍द्र जाति जैन निवासी पुरानी गल्‍ला मंडी गुना, गोविन्‍द पुत्र माखन सिंह जाति किरार निवासी भार्गव कॉलोनी गुना, मेसर्स कमला नगर द्वारा भागीदार– पवन गर्ग पुत्र बृजमोहन गर्ग निवासी पिस्‍तोल बीडी कारखाने के पास गुना एवं जगदीश पुत्र नंदकिशोर राठौर निवासी दुबे कालोनी गुना को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User