जौहर ट्रस्ट पर कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित, शिक्षा पर हमला: निगहत अफलाक

Saturday, June 27, 2026 - 22:02
0
जौहर ट्रस्ट पर कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित, शिक्षा पर हमला: निगहत अफलाक

रामपुर। (आरएनआई) आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद जौहर ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं सपा नेता आजम खां की बहन निगहत अफलाक ने पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्रस्ट के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे जौहर विश्वविद्यालय और शिक्षा व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया।

समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में निगहत अफलाक ने कहा कि आजम खां ने अपना राजनीतिक जीवन शिक्षा के विस्तार और गरीब तबके के युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि रामपुर की पहचान और लाखों लोगों की उम्मीदों का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट संविधान और कानून के दायरे में रहकर अपने सभी अधिकारों का इस्तेमाल करेगा तथा विश्वविद्यालय के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर कानूनी लड़ाई लड़ेगा। साथ ही छात्रों, अभिभावकों, समर्थकों और शुभचिंतकों से संस्थान के समर्थन में एकजुट रहने की अपील की।

वहीं, सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने आयकर विभाग की कार्रवाई को पूर्व नियोजित और पक्षपातपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट का पक्ष सुने बिना 12AB पंजीकरण निरस्त करने का निर्णय सार्वजनिक करना न्यायसंगत नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User