जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला के घर में घुस गए गुना के पारदी! 20 लाख के जेवर एक रिवाल्वर उड़ाए

Saturday, July 4, 2026 - 20:53
Updated: 4 months ago
0
जेल में बंद पूर्व जज गिरिबाला के घर में घुस गए गुना के पारदी! 20 लाख के जेवर एक रिवाल्वर उड़ाए

भोपाल के चर्चित ट्विशा हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर 28 जून की रात हुई चोरी में गुना के पारदी बदमाशों का हाथ बताया जा रहा है। चोरों का एक सीसीटीवी वीडियो फुटेज भी सामने आया है। जिसमें चोर गिरिबाला सिंह के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने घुसते नजर आ रहे हैं। 

गिरिबाला सिंह का दावा है कि चोर 20 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात, एक लायसेंसी रिवाल्वर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। चोर घर के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए थे। जिस हिस्से को निशाना बनाया गया, वहां गिरिबाला सिंह, उनके बेटे समर्थ और परिवार के अन्य सदस्यों के कमरे हैं। वारदात के दौरान कुछ आरोपी घर के भीतर दाखिल हुए, जबकि दो अन्य बदमाश बाहर निगरानी करते रहे।

मामले की समीक्षा के दौरान पुलिस कमिश्नर द्वारा नाराजगी जताए जाने के बाद एक विशेष जांच दल गठित किया गया। टीम में कटारा हिल्स थाना, बागसेवनिया थाना और मिसरोद थाना के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। जांच दल की कमान कटारा हिल्स थाना प्रभारी को सौंपी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User