जुआ फड़ पर पुलिस छापा, वीडियो वायरल होने पर दो कर्मी निलंबित
महोबा (आरएनआई) – उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र के गुढ़ा गांव में एक अनोखी घटना सामने आई। बिना वर्दी पहने पुलिस टीम जुआ के फड़ पर छापा मारने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों के पर्स में रखे रुपये भी जब्त कर लिए।
लेकिन इसी बीच गांव की एक महिला ने बिना वर्दीधारी पुलिस पर आक्रमक रवैया अपनाया और जब्त किए गए पैसे वापस ले लिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद महोबा के एसपी ने चौकी प्रभारी प्रशांत दीक्षित समेत दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



