भोपाल: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान करने के निर्देश
भोपाल (आरएनआई) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज अपने निवास स्थित कार्यालय, समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को “समाधान ऑनलाइन” योजना के अंतर्गत जिलों में लंबित नागरिक प्रकरणों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकें। उन्होंने इस पहल को सुशासन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



