जिले में खाद वितरण केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं संवाद
गुना (आरएनआई) कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिवर के निर्देशन में नाना खेड़ी खाद वितरण केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 56 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों के साथ स्वास्थ्य संवाद आयोजित कर रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार पर जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में मेडिकल मोबाइल यूनिट के डॉ. राहुल एवं नर्सिंग स्टाफ ममता राजपूत द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, योग, संतुलित खान-पान एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।
इसी क्रम में ब्लॉक बमौरी में मेडिकल मोबाइल टीम तथा सीएचओ सीमा खटीक द्वारा भी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
शासन के निर्देशानुसार, जिले के सभी खाद वितरण केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर रही हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



