जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद ने आज जयस्तंभ चौराहे से लेकर लक्ष्मीगंज और सुगन चौराहे सदर बाजार की नालियों पर किए अतिक्रमण हटाने के अभियान को शुरू किया

Jan 8, 2024 - 19:51
Jan 8, 2024 - 19:52
 0  6.3k

गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन और नगरपालिका परिषद ने आज जयस्तंभ चौराहे से लेकर लक्ष्मीगंज और सुगन चौराहे सदर बाजार की नालियों पर किए अतिक्रमण हटाने के अभियान को शुरू किया। इस दौरान उनके जीने फर्श आदि को हटाया गया। इस मुहिम में JCB से भी जमीनी अतिक्रमण को हटाया गया। गुना शहर को अतिक्रमण मुक्त करने ओर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के बीच मुहिम का विरोध करने व मौजूद अधिकारियों को अभद्र भाषा इस्तेमाल करने पर विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्यासी को सरकारी कार्य में बाधा डालने पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने पुलिस कार्यवाही करवा कर उसे जेल जेल। लेकिन इस मुहिम में छोटे छोटे फुटपाथी दुकानदार ही मुहिम के निशाने में आए। इन रोजमर्रा कमाई करने वाले हाथठेला और फुटपाथ में दुकान लगाने और शाम को समेटने वालो दुकान वालो का कहना हैं बड़े लोगो के कब्जे और उनकी मुख्य सड़क की गलियों में अतिक्रमण, बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकानें और सरकारी जमीनों को मुक्त कराए हम गरीब इसलिए करवाई की जद में आ गए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0