जिला पंचायत सीईओ ने की आवास योजना की समीक्षा, 4 को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश

Thursday, February 20, 2025 - 21:13
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना की कलस्टरवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

सीईओ श्री दुबे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा करते हुए समग्र पंजीयन हेतु प्रति दिवस का लक्ष्‍य निर्धारित कर कार्य पूर्ण कराने एवं प्रतिदिवस आवास पूर्णता की मॉनीटरिंग करते हुए आगामी 5 दिवस में 90 प्रतिशत स्‍वीकृति तथा प्रथम किश्‍त जारी करने के निर्देश दिये। उन्‍होंने शासन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों को विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। 

सीईओ ने अत्यंत कम प्रगति को लेकर ग्राम पंचायत सिंहपुर, डुंगासरा, भिड़रा, टकनेरा के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों की तुलना में अच्छी प्रगति लाने पर ग्राम पंचायत जमरा, धमनार, हिनोतिया के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की प्रशंसा की। 

बैठक मे विशाल सिंह अति. मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत गुना, शिवम दीक्षित प्रभारी पीएमएवाय जिला पंचायत गुना, गौरव खरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना, कलस्टर प्रभारी जनपद पंचायत गुना, बीसी पीएमएवाय जनपद पंचायत गुना एवं संबंधित पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक उपस्तिथ थे।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User