जिला पंचायत कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न, लक्ष्य आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर

Friday, January 2, 2026 - 20:15
Updated: 10 months ago
0
जिला पंचायत कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न, लक्ष्य आधारित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर

गुना (आरएनआई) कलेक्ट्रेट सभागार में आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा “एक बगिया माँ के नाम” अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों, लगाए गए पौधों की संख्या, वित्तीय प्रगति एवं दीर्घकालिक लाभों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान से अधिकाधिक स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ा जाए, ताकि आजीविका संवर्धन के साथ पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य भी सुदृढ़ हो। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संचालित वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों की फील्ड स्तर पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने खेत तालाब, डगवेल रिचार्ज एवं अमृत सरोवर जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जनमन आवास तथा आवास प्लस योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने पर बल दिया। साथ ही पंचायत स्तर पर निर्माणाधीन पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में “लखपति दीदी” के अंतर्गत महिलाओं की संख्या में वृद्धि करने तथा जिले के स्व-सहायता समूहों को प्रदेश के शीर्ष पाँच में शामिल करने के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

 कलेक्टर श्री कन्याल ने पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान संबंधित इंजीनियरों को नियमित फील्ड विज़िट, ऑन-साइट निगरानी तथा गुणवत्ता नियंत्रण मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संविदाकारों के भुगतान समय पर करने एवं किसी भी प्रकार की अनावश्यक पेंडेंसी न रखने के निर्देश भी दिए गए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User