जिला आपूर्ति अधिकारी की टीम द्वारा 07 प्रतिष्‍ठानों से 14 घरेलू गैस सिलेण्‍डर किये गये जप्‍त

Wednesday, October 23, 2024 - 21:52
Updated: 2 years ago
0
जिला आपूर्ति अधिकारी की टीम द्वारा 07 प्रतिष्‍ठानों से 14 घरेलू गैस सिलेण्‍डर किये गये जप्‍त

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर द्वारा डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेशवर कुर्रे, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी शिवराम सिंह कुशवाह तथा उनके दल ब्रजेन्‍द्र सिंह राजपूत, ब्रजनारायण केवट एवं विक्‍की ओझा के द्वारा गुना जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक दुरूपयोग पर रोक लगाने हेतु विभिन्‍न प्रतिष्‍ठानों की जांच की गई।

जहां पर घरेलू गैस सिलेण्‍डर का दुरूपयोग किये जाने पर गजक भण्‍डार से 04, मॉं कालका रेस्‍टोरेंट बूढे़ बालाजी चौराह से 02, श्री बालाजी होटल सकतपुर रोट से 03, जैन होटल बूढेबालाजी चौराह से 01, राजू मिष्‍ठान भण्‍डार बूढे़ बालाजी चौराह से 01, डालचंद की होटल से 01 घरेलू गैस सिलेण्‍डर मौके पर जप्‍त किया गया है तथा 01 स्‍थान पर अवैध रिफिलिंग करने पर 02 घरेलू गैस सिलेण्‍डर जप्‍त किए गए। मौके पर 07 प्रतिष्‍ठानों से कुल 14 घरेलू गैस सिलेण्‍डर जप्‍त किये गये।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User