जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ

अवैध अतिक्रमण, अवैध प्लॉटिंग तथा अनियोजित तरीके से निर्माण करने वाले भू माफियाओं के विरुद्ध कडी कार्यवाही के सख्त निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

Saturday, December 2, 2023 - 16:42
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ

शाहजांहपुर, (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील तिलहर में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना व उनका गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तहसील तिलहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 8 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्यतः राजस्व विभाग की 25, पुलिस विभाग की 12, विकास विभाग की 20, नगर पलिका की 4, डूडा विभाग की 4, विद्युत सम्बन्धित 9, चिकित्सा सम्बन्धित 5, समाज कल्याण विभाग सम्बन्धित 7 प्रकरण प्राप्त हुए। 

तहसील समाधान दिवस के दौरान अवैध अतिक्रमण कब्जा तथा गुण्डागर्दी  इत्यादि की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित के विरुद्ध जांच कर गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि गुण्डागर्दी, दबंगई करने वालों तथा भूमफियाओं के विरूद्ध सरकार की मंशानुसार जीरो टोलरेंस के तहत कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर प्रभावी समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध, विधि सम्मत तरीके से करना सुनिश्चित करें। जो प्रकरण मौके पर निस्तारित होने वाले है उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मौके पर ही सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के शिकायत को कागज न समझे, उसकी भावनाओं को भी समझे। शिकायत प्राप्त होने पर तुरन्त संज्ञान लेते हुये निष्पक्ष रूप से जांच कर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि लापरवाही करने वालों और निस्तारण में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। 

इस दौरान डीएफओ श्री प्रखर गुप्ता, उप जिलाधिकारी तिलहर अंजली गंगवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर के गौतम, जिला विकास अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह, परियोजना अधिकारी श्री अवधेश राम,  डीपीआरओ श्री घनश्याम सागर, तहसीलदार तिलहर श्री जय प्रकाश यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती ज्ञान देवी, जिला पूर्ति अधिकारी श्री ओम हरि उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User