जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने कछियानी खेड़ा में राष्ट्रीय राज मार्ग पर उपरिगमी पैदल पार पुल बनवाए जाने व नगरिया मोड़ पर अंडर पास बनवाए जाने हेतु दिये निर्देश। सड़क हादसों के शिकार लोगों को बचाने और उन्हें सही समय के भीतर अस्पताल ले जाने वाले लोगों (गुड सेमिरिटन) को किया जायेगा जिलाधिकारी द्वारा पुरूस्कृत

Wednesday, August 30, 2023 - 16:52
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं यातायात को सुगम बनाने पर विशेष बल दिया गया। जिसके अन्तर्गत जनपद में संचालित स्कूल वाहनों की सुरक्षा सम्बन्धी जांच हेतु सतत् रूप से भौतिक निरीक्षण कर उ0प्र0 मोटरयान नियमावली में निहित नियमों को पूरा न करने वाले वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिवन्धित किये जाने, स्कूली बच्चे ले जाने वाले ई-रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा हेतु जाली को अनिवार्य किये जाने, शहर के अन्दर ई-रिक्शा की संख्या को नियंत्रित करने हेतु कड़े निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबन्धित करने एवं उनके संचालन हेतु रोडमैप / रूट निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया तथा क्षेत्राधिकारी यातायात को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनकी सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने सड़क किनारे स्थित विद्यालयों की सूची भी उपलब्ध कराने के निर्देश प्रधानाचार्य जीआईसी को दिये। उन्होने कहा कि सड़क किनारे स्थित सभी विद्यालयों के पास सुरक्षा सम्बन्धि साइनबोर्ड अवश्य लगे हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कछियानी खेड़ा पर उपरिगामी पार पथ तथा नगरिया मोड़ पर अंडर पास बनाये जाने की कार्यवाही करने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क हादसों के शिकार लोगों को बचाने और उन्हें सही समय के भीतर अस्पताल ले जाने वाले लोगों (गुड सेमेरिटन) को पुरस्कृत किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा की गुड सेमेरिटन योजना के प्रविधानों को वाल पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित किया जाये जिससे आमजन को इस विषय में जानकारी हो सके और वह सड़क दुर्घटना के घायलों की आगे बढ़कर मदद कर सकें। जिलाधिकारी ने गुड सेमिरिटन को पुरूस्कार स्वरूप धनराशि भी उपलब्ध कराने की बात कही।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User