जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुयी

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार

Friday, August 11, 2023 - 17:29
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुयी

शाहजहाँपुर।(आरएनआई)जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में श्रमिकों और नियोजकों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। बैठक में विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु कड़े निर्देश दिये। 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने श्रमायुक्त को निर्देशित करते हुये कहा कि किसी भी दशा में श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्हाने निर्देश दिये कि श्रमिकों का शोषण करने वाली संस्थाओं को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाये। जिलाधिकारी ने विभागों के अधिकारियों को उनके अधीन कार्यरत कार्यदायी संस्थाओं व उनके ठेकेदारों की साइट का पंजीयन तथा नियोजित निर्माण श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन करने हेतु श्रमायुक्त को निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा श्रम उपकर के विषय में समस्त विभागों को ससमय उपकर जमा करने तथा जमा राशि को श्रम विभाग द्वारा जारी आई0डी0 पर फीड करने व श्रम विभाग में अधिष्ठान पंजीयन कराने हेतु निर्देशित किया गया। 
जिलाधिकारी ने जनपद को बाल श्रम से मुक्त कराने हेतु विशेष रूप से कार्यवाही किये जाने हेतु श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में श्रमिक प्रतिनिधि श्री पवन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष, इण्टक द्वारा अवगत कराया गया है कि कारखानों / अधिष्ठानों में 12 घण्टे की मजदूरी तथा न्यूनतम वेतन से कम भुगतान किया जाता है, जिस हेतु जिलाधिकारी ने श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया तथा साथ ही जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को श्रम विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर व्यापक स्तर पर श्रमिक पंजीयन कराने व श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। 
बैठक में श्री जिला अध्यक्ष, इण्टक पवन कुमार सिंह, ग्रामोदय सेवा आश्रम श्री अवधेश मिश्रा, जिला पंचायत अधिशासी अभियन्ता श्री एस0के0 सिन्हा, नगर निगम श्री आशीष त्रिवेदी, परियोजना अधिकारी डूडा श्री अतुल पाठक, सहायक श्रमायुक्त श्री नासिर खान, श्रम प्रवर्तन अधिकारीगण श्री राजेश कुमार सिंह एवं श्री ओमप्रकाश, व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User