जयवर्धन सिंह ने जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया, पिता दिग्विजय सिंह भी रहे उपस्थित
भोपाल (आरएनआई) मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने इस वर्ष अपना जन्मदिन एक विशेष और संवेदनशील अंदाज में मनाकर सबका दिल जीत लिया।
जयवर्धन सिंह ने भोपाल स्थित आरुषि शिक्षण संस्थान में पहुंचकर शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांग बच्चों के साथ सपरिवार जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके पिता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जयवर्धन सिंह ने न सिर्फ बच्चों के साथ समय बिताया बल्कि संस्थान की गतिविधियों की भी जानकारी ली। बच्चों के चेहरों पर सजी मुस्कान और उनके बीच की खुशी ने पूरे माहौल को आत्मीयता से भर दिया।
जयवर्धन सिंह ने कहा: "इन बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं। सेवा, स्नेह और संवेदना ही जीवन का असली उद्देश्य है।"
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



