जबरन विवाह करने हेतु दबाव बनाये जाने पर लड़के पक्ष के विरुद्ध की गई एफआईआर दर्ज

Monday, May 19, 2025 - 19:24
Updated: 1 year ago
0
जबरन विवाह करने हेतु दबाव बनाये जाने पर लड़के पक्ष के विरुद्ध की गई एफआईआर दर्ज

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशन में बाल विवाह के विरुद्ध सख्‍त कार्यवाही की जा रही हैं ।
 इसी क्रम में आज ग्राम चक सिंगवासा में नाबालिग बालिका के बाल विवाह की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त हुई। नाबालिग बालिका का बाल विवाह दिनांक 17 मई 2025 को प्रशासन की टीम द्वारा रोका गया था। लड़के पक्ष द्वारा नावालिक बालिका से जबरन विवाह करने के लिये  दवाब बनाया जा जा रहा था। जिसके संबंध में बालिका द्वारा दिनांक 19 मई 25 को सुबह 9 बजे दीपा शर्मा परियोजना अधिकारी गुना ग्रामीण को फोन कर अवगत कराया गया। जिसके पश्चात महिला बाल विकास एवं विशेष किशोर  पुलिस इकाई के अनिल तोमर गुना की टीम द्वारा बालिका के साथ उपस्थित होकर लड़के पक्ष के विरुद्ध कैंट थाना गुना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। नाबालिग बालिका की सुरक्षा हेतु बालिका को वन स्टॉप सेंटर गुना भेजा गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दिनेश चंदेल द्वारा बताया कि बालिका की बहन द्वारा कैंट थाना गुना में वर पक्ष के परिवारजनों के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से बालिका को वन स्टॉप सेन्टर गुना भेजा गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User