जनसुनवाई में सख्ती: तीसरी बार आवेदन लाने पर अफसरों पर कार्रवाई—कलेक्टर सूर्यवंशी
रीवा (आरएनआई) खण्ड स्तरीय अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जोड़ कर 113 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों में कार्यवाही के निर्देश दिये.
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में 113 आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े खण्ड स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों में कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने नवाचार करते हुए खण्ड स्तरीय अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा तथा निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी व अन्य अधिकारी जनसुनवाई के प्रकरणों में संवेदनशीलता के साथ समुचित कार्यवाही करें। अपने स्तर पर जनसुनवाई करें ताकि आवेदकों को अनावश्यक न आना पड़े साथ ही आवेदकों को स्पष्ट बतायें कि प्रकरण किस स्तर पर निराकृत हो सकता है। उन्होंने आगाह किया कि कोई भी आवेदक यदि कलेक्ट्रेट में दो बार के अतिरिक्त तीसरी बार आवेदन लेकर आयेगा तो संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही होगी। कलेक्टर ने कहा कि समय सीमा में प्रकरणों के निराकृत न होने पर संबंधित से अर्थदण्ड भी वसूला जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)