छोटे भाई को मारपीट कर किया घायल

Saturday, September 23, 2023 - 20:55
0
छोटे भाई को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ
  कस्बा में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारपीट करके घायल कर दिया।
 दमदमा मोहल्ले के रहने वाले मुस्ताक पुत्र इसाक ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया है कि भट्टी पर से काम खत्म करके घर पर खाना खाने आया हुआ था। मामूली सी बात को लेकर बड़े भाई से कहासुनी हो गई। जिसके चलते बड़े भाई ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान मुस्ताक के सिर में गंभीर चोट आ गई। मुस्ताक ने इलाका पुलिस को सूचना दी वहीं घायल मुस्ताक की तहरीर लेकर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर परीक्षण कराया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User