दाऊजी मेला में आयोजित हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए बनाए सहसंयोजक

Saturday, September 23, 2023 - 20:54
Updated: 3 years ago
0

सिकंदराराऊ हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम के संयोजक देवेन्द्र दीक्षित शूल ने जनपद भर के हिंदी प्रेमियों एवं छात्र-छात्राओं से निवेदन किया है कि 29 सितंबर को सुवह 10 बजे से 1 बजे तक श्री दाऊजी मेला हाथरस स्थित मेला रिसीवर कैंप में आयोजित होने वाले हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम में समय से पधारें।
 इस कार्यक्रम में कक्षा 8 ,10 व 12 के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने हिंदी विषय में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों।
 कार्यक्रम को भव्य बनाने की दृष्टि से गत वर्षो की भांति संयोजक श्री शूल ने जनपद की सभी तहसीलों में सह संयोजक नियुक्त किए हैं ।
हाथरस नगर और क्षेत्र के लिए देवेश सिसोदिया और देवी सिंह निडर वहीं सादाबाद से जयप्रकाश पचौरी, सासनी से हनीफ संदली एवं सिकंदराराऊ से भानु प्रताप सक्सेना व  कुमुदकांत गर्ग  को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User