छोटे भाई और भतीजी की चाकुओं से गोदकर हत्या

मथुरा में एक बड़े भाई ने घरेलू झगड़े में अपने छोटे भाई और भतीजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पारिवारिक विवाद के चलते यह दुखद घटना घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Saturday, June 28, 2025 - 18:36
0
छोटे भाई और भतीजी की चाकुओं से गोदकर हत्या

मथुरा (आरएनआई) श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन के समीप घरेलू विवाद को लेकर बड़े ने छोटे भाई व भतीजी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। डबल मर्डर से स्वजन की चीख पुकार निकल पड़ी। इससे क्षेत्र अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

गोविंद नगर के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन के समीप दो सगे भाई खिल्लन और संजय का मकान को लेकर दो वर्ष से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात आठ बजे इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। स्वजन ने दोनों को शांत करा दिया। खिल्लन बाहर चला गया था।

देर रात वह वापस घर आया और छोटे भाई संजय और उसकी 18 वर्ष की बेटी अंजलि को चाकुओं से गोद दिया। अंजलि की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात के बाद आरोपित गेट नंबर तीन के पास से फरार हो गया। इधर घर में चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान संजय ने भी दम तोड़ दिया।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दो सगे भाइयों का झगड़ा हुआ था। इसमें पिता पुत्री की मृत्यु हुई है। आरोपित की तलाश में टीम लगाई है। शिकायत मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User