छीपोन मंडल में संघ का भव्य पथ संचलन, हर गली में पुष्प वर्षा से स्वागत
गुना (आरएनआई) संघ निरंतर अपने शताब्दी वर्ष में समाज को संगठित कर राष्ट्र स्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है संघ व्यक्ति निर्माण से आरंभ होकर समाज परिवर्तन तक अपने कार्य मे निरंतर लगा हे! संघ की शाखा में तैयार हुआ स्वयंसेवक केवल व्यक्ति विकास नहीं करता बल्कि की समाज के हर वर्ग तक सेवा संस्कार और संगठन का भाव लेकर पहुंचता है।
इसी भाव को लेकर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुना ग्रामीण खंड के की छीपोन मंडल पर स्वयं सेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में भव्य पथ संचलन निकाला गया जिसका स्वागत गांव की प्रत्येक गली में पुष्प वर्षा एवं डीजे पर "राम जी की सेना चली" गीत बजाकर किया गया।
संचलन प्रारंभ के पूर्व मंच पर उपस्थित अधिकारी श्री गोपाल जी स्वर्णकार ( विभाग संपर्क प्रमुख ),
खंड कार्यवाह हरि सिंह धाकड़,
सह खंड कार्यवाहक देशराज यादव उपस्थित रहे
मुख्य वक्ता ने स्वयंसेवकों को अपने उद्बोधन में बताया
समरसता ही भारत की आत्मा है। जब समाज में ऊँच-नीच, भेदभाव की दीवारें गिरेंगी, तभी राष्ट्र बलशाली बनेगा।
जाति, पंथ, भाषा या क्षेत्र के आधार पर नहीं, बल्कि “हम सब भारत माता की संतान हैं” इस भाव से जुड़ना ही समरसता है।
संघ का संदेश भी यही है — “एकात्म मानव दर्शन” के आधार पर सबको साथ लेकर चलना। जब हर हृदय में समरसता का भाव जागेगा, तब भारत समर्थ, आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनेगा। समरसता ही भारत के समर्थ भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है।
इस अवसर पर छीपोन ग्राम के सभी समाज बंधु एवं प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या पर संचलन को देखने उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



