छतरपुर: आकाशीय बिजली गिरने से मजदूर पति की मौत, गर्भवती पत्नी घायल
छतरपुर (आरएनआई) नौगांव स्थित शराब फैक्ट्री में काम करने वाले 35 वर्षीय राजकुमार की ग्राम चोखड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक 6 बच्चों का पिता था, हादसे में उसकी प्रेग्नेंट पत्नी गंभीर घायल हैं, पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मजदूरों के पास न तो बीमा है और न ही सुरक्षा व्यवस्था। आए दिन हादसों से मजदूरों की जिंदगी खतरे में रहती है। डेढ़ साल पहले भी फैक्ट्री के अंदर तीन मजदूरों की रहस्यमयी मौत हो चुकी है। अब सवाल यह है कि गरीब मजदूरों की जिंदगी से आखिर कब तक यूं खिलवाड़ होता रहेगा?
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

