शहडोल: जहरीला सांप हाथ में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला - इसी ने मुझे काटा है! 

Monday, September 29, 2025 - 18:00
0
शहडोल: जहरीला सांप हाथ में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला - इसी ने मुझे काटा है! 

शहडोल (आरएनआई) मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के विचारपुर गांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां राकेश सिंह नामक युवक को रविवार को टहलते समय सांप ने काट लिया। लेकिन घबराने की बजाय युवक ने हैरान कर देने वाला साहस दिखाया। 

सांप के काटने के बाद राकेश ने तुरंत उसे पकड़ लिया और सीधे अस्पताल पहुंच गया। हाथ में जिंदा सांप देखकर अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए, लेकिन युवक घंटों तक सांप को हाथ में पकड़े बैठा रहा और डॉक्टरों की लाख समझाइश के बावजूद उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुआ।

स्थिति बिगड़ते देख सर्प विशेषज्ञ अनिल सोनी को बुलाया गया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को युवक से छुड़ाया और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया।

इस अनोखी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल राकेश सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User